future in Investment banking
नमस्कार, दोस्तों आज हम इस ब्लॉग में बात करेंगे इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के बारे में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग क्या होती है, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग लिए क्या योग्यता चाहिए, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग को कौन कर सकता है, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग करने के बाद जॉब के चांसेस कहां पर है,और एक इन्वेस्टमेंट बैंकर की सैलरी कितनी हो सकती है!
तेजी से बढ़ती आर्थिक तक जागरूकता के कारण लोग आजकल कमाई के साथ-साथ अपनी जमापूंजी के निवेश पर भी काफी जोर देने लगे हैं !यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में टैक्स प्लैनिंग,इन्वेस्टमेंट और सेविंग के सलाहकारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है! अगर आप भी वित्त क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में एक बेहतरीन करियर बना सकते हैं!
संबंधित पोस्ट के लिए क्लिक करें:- ➘
Best Way To Make Money Online By Mobile Phone
आज की तारीख में कोई भी सार्वजनिक या निजी बैंक हो ,सभी जगह आपको इन्वेस्टमेंट बैंकर मिल जाएंगे! इसी तरह बिजनेस कंपनियों में भी इन वित्तीय जानकारों की बहुत जरूरत देखी जा रही है! दरअसल, इन्वेस्टमेंट बैंकर ही इन दिनों बड़ी-बड़ी कंपनियों के सभी फाइनेंशियल मामले देखते हैं! यहीकंपनी की कैपिटल, फंड,लोन,स्टॉकस वगैरह सब हैंडल करते हैं! कंपनी के आर्थिक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड्स का मेंटेनेंस भी यही करते हैं! अगर आसान शब्दों में कहें तो एक इन्वेस्टमेंट बैंकर क्लाइंट्स को लोन लेने से लेकर इन्वेस्टमेंट करने के बारे में अपनी एडवाइस देते हैं!
कोर्स एवं योग्यता
इस फील्ड में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं फाइनेंस में बैचलर डिग्री करके एंट्री पाई जा सकती है! इस प्रोफेशन की यह शुरुआती योग्यता मानी जाती है! अगर इसी में आप हायर डिग्री लेना चाहते हैं, तो आप एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेट्री जैसी डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं !कई संस्थानों में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में पीजी डिप्लोमा कोर्स भी ऑफर हो रही हैं!
वित्तीय क्षेत्रों में रुचि
टीकेडब्ल्यू इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग एंड फाइनेंस के डायरेक्टर अमित गोयल के अनुसार यह एक ऐसा क्षेत्र है,जिसमें लॉजिकल,एनालिटिकल, आईटी और मैथ्स में आपकी रुचि होनी चाहिए साथ ही मार्केट ट्रेंड की जानकारी और इससे अपडेट रहना भी जरूरी होता है! इस फील्ड में आने वाले प्रोफेशनल के अंदर कई तरह के अतिरिक्त गुण भी होने चाहिए क्योंकि यह काम आंकड़ों और गणना से संबंधित होता है ऐसे में आपके पास अच्छी मैथमेटिकल और कैलकुलेशंस स्किल होनी चाहिए कैंडिडेट को आज कल के समय के विभिन्न सॉफ्टवेयर की समझ भी होनी आवश्यक है तथा प्रेशर में काम को हैंडल करना भी आना चाहिए!
जॉब के मौके
कमर्शियल बैंकों में अभी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के जानकारों के लिए जो के सबसे अधिक मौके हैं! इसकेअलावा सभी फाइनल में भी ऐसे लोगों की जरूरत पड़ती है! उनकी फाइनैंशल प्लानिंग खर्च प्रोजेक्शन प्लैनिंग और ऐसेट प्लानिंग का विश्लेषण ट्रेंडिंग फॉर्म्स कैपिटल मार्केट लोन देने वाली कंपनियों की लोकप्रियता बढ़ी है! इन लोगों पर भी ऐसे प्रोफेशनल बड़ी संख्या में रखे जा रहे हैं!
सैलेरी
सैलेरी शुरुआत में यह प्रोफेशनल 30000 ₹40000 की प्रति महीने सैलरी पा सकते हैं तीन-चार साल के अनुभव के बाद 50,000 -60000 तक सैलरी पा सकते हैं!
तो दोस्तों मैंने आपको बताया इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के बारे में तो मैं आपसे उम्मीद करती हूं कि मेरे इस ब्लॉग से दी गई जानकारी आपको लाभदायक होगी ऐसे ही जानकारियों के लिए मेरे ब्लॉग को पढ़ते रहे अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी तो मुझे कमेंट करके बताएं और उसे अपने फ्रेंड्स को शेयर करें








No comments:
Post a Comment