start jankari

this is a blog about online make money,tech,eduction,health

Monday, December 3, 2018

Anemia symptoms,treatment and causes

Anemia symptoms,treatment and causes


दोस्तों आज हम इस  पोस्ट में बात करेंगे Anemia symptoms,treatment and causes के बारे में उसके क्या causes है और क्या symptoms हैं और उसका treatment कैसे करें!  Anaemia में कौन सा खाना खाएं तो आइए शुरू करते हैं! दोस्तों अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत से किशोर बच्चे देखने में बहुत कमजोर और सुस्त दिखाई पड़ते हैं! जरा सी शारीरिक मेहनत करने पर  वह थक जाते हैं!
साथ ही उनकी त्वचा में भी चमक नहीं दिखाई पड़ती है! अगरआपके बच्चे के साथ भी ऐसा ही है तो हो सकता है उसे Anaemia की शिकायत हो!तो दोस्तों आइए शुरू करते हैं Anemia symptoms,treatment and causes के बारे में जानना!
Anemia
Anemia

  • What is anaemia


Health expert का मानना है कि शरीर में खून की कमी होने पर अक्सर ऐसे लक्षण देखने को मिलते हैं! जब हमारे शरीर में आयरन की कमी की वजह से लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या घटने लगती है तो इसे Anaemia कहा जाता है

  • Causes of anaemia

Anaemia के लिए मुख्यतः खानपान की गलत आदतें और आधुनिक जीवन शैली जिम्मेदार हैं! इससे शरीर में आयरन  और विटामिन की कमी हो जाती है, जो Anaemia की मुख्य वजह होती हैं!

  • Symptoms of anaemia

आमतौर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना, भूख न लगना, बार- बार बुखार का आना, सर्दी-खासी होना, त्वचा पर इंफेक्शन होना, बाल झड़ना और आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना, हथेलियों पैरों के तलवों और नाखूनों की सफेद रंग होना ,अक्सर नींद आना  या ना आना,आंखों की दृष्टि कमजोर हो ना आदि इसके मुख्य लक्षण है!

Protein food for health care

  • Treatment of anaemia

अगर बच्चों में ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी दिखाई दे तो उसका कंपलीट हेमोग्राम और iron profile test जरूर करवाना चाहिए! अगर जांच रिपोर्ट में उसके haemoglobin का लेवल 12 ग्राम/ डीएल से कम हो तो उसे किसी कुशल चिकित्सक को दिखाएं और उनके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें! ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर मरीज को प्राय: iron, multivitamin and Folic acid देने का सुझाव देते हैं!आयरन का कोई भी सप्लीमेंट लेने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक खाली पेट रहना चाहिए! इससे शरीर में आयरन का अवशोषण अच्छी तरह से होता है!

Immunity and stamina booster soup
इसके साथ ही बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, केला, सेव, अनार, सूखे मेवे, खजूर और गुड़ खिलाएं! ताकि उसके शरीर को प्राप्त मात्रा में आयरन मिल सके! Anaemia को दूर करने के लिए आयरन के साथ calcium, protein vitaminऔर mineral काफी सेवन करना चाहिए! इसके लिए बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ दाल, दूध, दही ,पनीर आदि का भी सेवन करना चाहिए!


तो दोस्तों हमने आपको बताएं what is Anemia symptoms, treatment and causes तो उम्मीद करती हूं, मेरे ब्लॉग से आपको दी गई जानकारी आपको लाभदायक होगी ऐसे ही जानकारियों के लिए मेरे इस ब्लॉग को पढ़ते रहे! अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो मुझे कमेंट करके बताएं और इसे अपने फ्रेंड्स को शेयर करें!
जय हिंद!

No comments:

Post a Comment