start jankari

this is a blog about online make money,tech,eduction,health

Saturday, June 20, 2020

नींबू (lemon)खाने से होने वाले फायदे

नींबू(Lemon) खाने से होने वाले फायदे:-

नमस्कार दोस्तों ।आज मैं अपनी इस पोस्ट में आपको नींबू (Lemon) के बारे में वह सारी बातें बताऊंगी जो आपको शायद नहीं पता होगी कुछ लोगों की नींबू (Lemon) के बारे में कुछ ग़लत धारणा होती हैं कि नींबू (Lemon) कब खाना चाहिए किसे नहीं खाना चाहिए ।इसे खाने से क्या गला खराब हो जाएगा। क्या इसे खाने से ठंड लग जाएगी। इस तरह की जो लोगों की सोच है। उसके बारे में मैं आज इस पोस्ट में बात करूंगी कि नींबू (Lemon) को खाने से हमें क्या-क्या फायदे होते हैं।नींबू (Lemon) हमारे लिए कितना उपयोगी है। नींबू (Lemon) में कौन से कौन से विटामिन पाए जाते हैं। नींबू (Lemon) हमारे स्किन के लिए कितना लाभदायक है। नींबू (Lemon) हमारी हड्डियोंके लिए कितना लाभदायक है। आज हम इस पोस्ट इन सब बातों के बारे में बात करेंगे।


नींबू (lemon)खाने से होने वाले फायदे,नींबू खाने से होने वाले फायदे
नींबू (lemon)खाने से होने वाले फायदे


तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं। आपको यह मेरा पोस्ट कैसा लगा ।पूरा पढ़ने के बाद कमेंट करके ज़रूर बताएँ
ताकि मैं आप लोगों के लिए ऐसे ही जानकारी वाले पोस्ट शेयर करती रहूँ।

  पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, फोलेट, कॉपर, राइबोफ्लेविन, थीयामीन, मैगजीन, आयरन आदि


नींबू (lemon)से मिलने वाले लाभ:-



  • आपने नींबू (Lemon) खाया होगा। आप नींबू (Lemon) के बारे में क्या सोचते हैं और आप नींबू (Lemon) के बारे में और क्या-क्या जानते हैं। मुझे यह कमेंट करके ज़रूर बताएँ। तो आइए जानते हैं। नींबू (Lemon) के बारे में नींबू (Lemon) हमारे लिए कितना लाभदायक है और हमें कब खाना चाहिए और यह हमें किन-किन बीमारियों से बचाता है और इसमें कौन से कौन से विटामिन होते हैं।


  • नींबू (Lemon) हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। नींबू (Lemon) हमें कोविड-19 जैसी बीमारी के संक्रमण से भी बचाता है। इसके सेवन से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रांग हो जाता है और हमें कोविड-19 जैसी बीमारी नहीं हो पाती है।
  • नींबू (Lemon) के बारे में लोगों के बीच में सोच बनी हुई है। कि इसके खाने से सर्दी जुकाम हो सकता है जबकि दोस्तों मैं आपको बताऊँ तो यह हकीकत नहीं है। नींबू (Lemon) तो हमारे शरीर की विटामिन-सी की कमी को पूरा करता है और विटामिन-सी की अधिकता होने के कारण हमें सर्दी जुकाम से बचाता है। सर्दी जुकाम से बचाता है। यह ही काफी नहीं कहना इसके अलावा यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है हम इसे खाने में कई तरह से प्रयोग में लाते हैं जैसेनींबू (Lemon) की चाय, नींबू (Lemon) पीना, सब्जी में नींबू (Lemon) डालकर खाना, नींबू (Lemon) पानी बनाना, सलाद के ऊपर नींबू (Lemon) डालकर खाना आदि-आदि बहुत सारे उपयोग हैं।
  • खाने में कई तरह से उपयोग होने वाले नींबू (Lemon) में विटामिन-सी के अलावा और ढेर सारे पौष्टिक पदार्थ भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और हमारे शरीर को मजबूत करने के साथ ही हमारे हृदय सम्बंधी समस्याओं से भी हमें बचाता है। दोस्तों नींबू (Lemon) कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को नष्ट करने में हमारे शरीर की काफी मदद करता है।
  • सर्दी जुकाम से बचाने के साथ-साथ यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है। इसके सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मिलने वाले थीयामीन पैंटोथैनिक एसिड एंटीएजिंग का काम करते हैं। जो हमें बुढ़ापे से बचाते हैं और हमारी त्वचा को जवान रहने में मदद करता है


  • एक शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने यह कहा है। कि नींबू (Lemon) के सेवन से विभिन्न प्रकार के हृदय रोग होने की आशंका काफी कम हो जाती है। हमें हार्टअटैक जैसी समस्याओं से बचाने में भी नींबू काफी सहायक सिद्ध होता है। नींबू (Lemon) हमें कई प्रकार के संक्रमण से बचाने में भी कारगर है और एक शोध से पता चला है कि नींबू (Lemon) का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखा जा सकता है।
  • यह ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में हमारी मदद करता है। प्रदूषण के कारण त्वचा में जो हानि होती है। उससे भी यह हमारी त्वचा कि रक्षा करता है और सूरज की किरणों के कारण हमारी स्किन पर होने वाली हानी से भी हमारी रक्षा करता है और हमारी स्किन को स्वस्थ और चमकीला बनाने में मददगार है।
  • नींबू (Lemon) के सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है। दोस्तों ऐसा माना जाता है। कि सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में अगर हम एक चम्मच शहद और एक नींबू (Lemon) का सेवन करते हैं। तो यह हमारे शरीर की चर्बी को कम करने में हमारी मदद करता है।
  • दोस्तों हमने इस पोस्ट में जाना कि नींबू के कितने सारे फायदे हैं। हम अपने जीवन में नींबू (Lemon) को यूज़ करके अपने शरीर में होने वाली बहुत-सी कमियों को पूरा कर सकते हैं। हार्ड अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। आने वाले बुढापे से भी हम अपनी त्वचा कि रक्षा कर सकते हैं।
  • तो दोस्तों आज का पोस्ट पढ़ने के बाद मुझे विश्वास है। कि आप अपने भोजन में नींबू (Lemon) को ज़रूर स्थान देंगे और अपनी दैनिक भोजन में उसका सेवन करेंगे और हड्डियों को मजबूत बनाएंगे और अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाएंगे। ताकि हमारे शरीर को संक्रमण से बचने की शक्ति मिलती रहे ।और हम कोविड-19 जैसी बीमारियों से भी बचे रहें।


तो आपको मेरा यह पोस्ट कैसा लगा मुझे कमेंट करके ज़रूर बताएँ मैं आपकी कमेंट ज़रूर पढ़ लूंगी और आप अगर कुछ पूछेंगे तो मैं उसका जवाब भी ज़रूर दूंगी ।
धन्यवाद दोस्तों ।
जय हिंद।

3 comments:

  1. इस लेख को बनाने के लिए धन्यवाद, इससे हमें बहुत कुछ सीखा है। यह जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक है। इस बीच, यदि आप सर्वोत्तम लेमन टी के फायदे की तलाश में हैं तो आप वहां जा सकते हैं। धन्यवाद और आप पर भगवान की कृपा हो!

    ReplyDelete
  2. Need car insurance? Searching for the best car insurance rates? Check out our fast and free service where you can compare top rated car insurance companies. We'll help you find the cheapest car insurance in your area.
    Looking to Save Money on Car Insurance . Car Insurance with Maximum Discounts? Smart Quote lets you compare up to four car insurance companies in one place. Start your quote now and save.

    ReplyDelete